फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign currency caught in varanasi airport and one arrest

विदेशी करेंसी के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री, शातिराना तरीके से छिपा कर ले जा रहा था विदेश

Wed, 24 Apr 2019 12:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Apr 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Foreign currency caught in varanasi airport and one arrest
विदेशी करेंसी के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयपोर्ट पर विदेशी करेंसी मिलने के मामलों में तेजी आई है। पिछले दो माह में एक के बाद एक कई बार सोना और विदेशी करेंसी बरामद हुए हैं। इसी क्रम में एक यात्री मंगलवार को एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया।

विज्ञापन


वाराणसी से बैंकॉक जाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को पहुंचे महेंद्र कुमार से विदेशी करेंसी बरामद की गई। यात्री को डीआरआई की टीम ने हिरासत में लिया है जबकि एक अन्य यात्री टीम की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन


डीआरआई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडिगो के विमान से दो यात्री विदेशी करेंसी लेकर विदेश जाने की फिराक में हैं। इस आधार पर डीआरआई की टीम ने एयरपोर्ट से एक यात्री को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए यात्री महेंद्र कुमार को लेकर टीम शहर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने बताया महेंद्र कुमार के पास से 16 हजार विदेशी डॉलर, कतर के 4 हजार और सऊदी अरब के 36 हजार रियाल और कुछ थाई बात(थाईलैंड की मुद्रा) की करेंसी मिली है।

जिसकी कुल कीमत भारतीय मुद्रा में 18 लाख 22 हजार रुपये हैं। वह सूटकेस में रखे शर्ट की कालर में करेंसी भरकर सिलाई करवाने के बाद प्रेस करवा दिया था। कुछ करेंसी पैंट में भी इसी तरह रखी गई थी। सूत्रों कि मानें तो सोमवार को भी यात्री आया था लेकिन डीआरआई की टीम के एयरपोर्ट पर होने की सूचना मिलते ही वह पार्किंग से ही वापस लौट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed