फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For two months, 11 investigators did not write a single case diary

दो माह से 11 विवेचकों ने नहीं लिखी एक भी केस डायरी

Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
For two months, 11 investigators did not write a single case diary
कश्मिनरेट पुलिस में तीन निरीक्षकों और आठ उप निरीक्षकों ने पिछले दो माह से एक भी केस डायरी नहीं लिखी है। विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर 11 विवेचकों को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चेतावनी नोटिस जारी किया है। पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए विवेचकों के सर्विस रिकार्ड में भी इस कार्रवाई को दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस आयुक्त के इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने सारनाथ थाने के आठ मुकदमों में पिछले दो माह से कोई पर्चा नहीं कटा। शिवपुर प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम ने सारनाथ थाने के पांच मुकदमों के विवेचना में कोई काम नहीं किया। शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मिश्र ने भी थाने में दर्ज सात मुकदमों के विवेचनाओं में केस डायरी नहीं लिखी। जबकि सिगरा थाने के उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान के पास 14 विवेचना लंबित है। सिगरा के ही उप निरीक्षक पर 17 विवेचनाएं, कैंट थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पर 10 विवेचनाएं, लंका के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह और उप निरीक्षक प्रीतम तिवारी पर पांच- पांच विवेचनाएं, लालपुर-पांडेयपुर थाने के उप निरीक्षक ईशचंद यादव, शिवपुर के उप निरीक्षक आनंद कुमार चौरसिया और सारनाथ थाने के उप निरीक्षक सूरज कुमार तिवारी पर पांच-पांच विवेचना पिछले दो माह से लंबित हैं, जिनमें इन उप निरीक्षकों ने एक भी केस डायरी नहीं लिखी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इनके खिलाफ चेतावनी लेटर जारी किया गया है और यह इनके सर्विस रिकार्ड में भी दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed