{"_id":"6681f3047c435acf3f03dad3","slug":"for-the-first-time-more-than-50-thousand-yadav-brothers-will-perform-jalabhishek-of-baba-vishwanath-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : पहली बार... 18 प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा यादव बंधु करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : पहली बार... 18 प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा यादव बंधु करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
Mon, 01 Jul 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:36 AM IST
सार
यह पहला मौका होगा जब 18 प्रदेशों के यादव बंधु बाबा के जलाभिषेक के लिए काशी आएंगे। पहली बार 50 हजार से अधिक यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर यादव समाज का जलाभिषेक हर मायने में अनोखा होगा। यह पहला मौका होगा जब 18 प्रदेशों के यादव बंधु बाबा के जलाभिषेक के लिए काशी आएंगे। पहली बार 50 हजार से अधिक यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को पहले सोमवार के जलाभिषेक की तैयारियों के लिए यादव बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य नौ शिवालयों में प्रभारी घोषित किए गए।
विज्ञापन
रविवार को विशेश्वरगंज के पुराना दूधकटरा स्थित श्री विश्वनाथ यादव के बागीचे में बैठक के दौरान यादव बंधुओं ने जलाभिषेक के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। शिवभक्तों का जलाभिषेक सुचारू रूप से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। 1932 से चली आ रही यह यात्रा परंपरागत तरीके से निकलेगी।
विज्ञापन