फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football match in BHU Sir XI won the match by defeating Mahamana team

उम्र बहत्तर...युवाओं को दे रहे टक्कर: BHU में फुटबॉल मैच, महामना को हराकर सीर एकादश ने जीता मुकाबला

Wed, 28 May 2025 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 02:37 PM IST
सार

बीएचयू स्थित बिड़ला मैदान में युवाओं और बुजुर्गों के बीच फुटबाॅल प्रतियोगिता ने दर्शकों को आकर्षित कर दिया। इसमें बुजुर्गों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक गोल करने वाले 72 साल के ललई सिंह की काफी सराहना हुई।

विज्ञापन
Football match in BHU Sir XI won the match by defeating Mahamana team
ललई सिंह (लाल टीशर्ट में) ने दिखाया जज्बा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Football: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिड़ला मैदान पर युवाओं और बुजुर्ग खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया। सीर एकादश और महामना एकादश के बीच खेले गए मुकाबले में राजेश यादव के दो गोल की मदद से सीर एकादश ने दो गोल से मैच जीत लिया। निर्णायक गोल करने वाले 72 साल के ललई सिंह ने बताया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 

विज्ञापन


इस पड़ाव पर ललई सिंह और उनकी टीम के खिलाड़ी रोज मैदान पर सुबह साढ़े सात बजे पहुंच जाते हैं। बुजुर्ग और युवाओं के बीच तालमेल इतना है कि दोनों टीम महज 15 मिनट में तैयार होकर मैदान पर उतर जाते हैं। 
विज्ञापन


युवाओं की टीम झारखंड निवासी अमित तो बुजुर्गों की टीम में डॉ. रमेश सिंह टीम के धाकड़ खिलाड़ी हैं। टीमों के खिलाड़ियों को मैदान पर देख लगता है कि 72 साल के बुजुर्ग आज के युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल की शुरुआत एंफीथियेटर से हुई 
ललई सिंह ने बताया कि बताया कि फुटबॉल खेलने की शुरुआत 20 साल पहले एंफीथियेटर से हुई। बरेका से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से फुटबॉल के जाने माने खिलाड़ी आने लगे। छह सात साल में टीम रोज आने लगी और खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ गई। एक समस्या थी कि रविवार को मैदान बंद रहता था। 

रोज दो घंटे करते हैं अभ्यास 
मूलरूप से चंदौली के बबूरी निवासी ललई सिंह ने बताया कि रोज दो घंटे मैदान पर अभ्यास करते हैं। 45 मिनट वार्मअप के बाद टीम खेलने उतरती है। मैच में एक-एक गोल के लिए खिलाड़ी संघर्ष करते हैं। कई बार गोल के लिए गर्मागर्मी हो जाती है, लेकिन अगले ही पल सब खेलने पर फोकस करते हैं। 

इनकी भी सुनें
फुटबॉल दुनिया में सर्वाधिक देशों में खेला जाता है। राष्ट्रीय फुटबॉल में वाराणसी ने सर्वाधिक खिलाड़ी दिए हैं। यहां फुटबॉल तेजी से उभर रहा है। बेनिया बाग मैदान में पाकिस्तानी टीम आ चुकी है। - राना अनवर सदस्य यूपी फुटबॉल संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed