फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Indian Wrestlers Eye 1962 Record, Aman Sehrawat and Antim Panghal Among Medal Hopes

एशियन गेम्स 2026: 64 साल बाद इतिहास बदलने का मौका, भारतीय पहलवानों का इम्तिहान; इन दावेदारों से पदक की उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 09:40 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 17 Sep 2026 09:40 AM IST
सार

एशियाड में भारतीय पहलवानों के सामने 1962 के जकार्ता खेलों में जीते 12 पदकों का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है। अमन सेहरावत, अंतिम पंघाल, सुजीत कलकल और दीपक पूनिया समेत कई पहलवानों से पदक की उम्मीद है। क्या इस बार टूटेगा 64 साल पुराना रिकॉर्ड? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Asian Games 2026: Indian Wrestlers Eye 1962 Record, Aman Sehrawat and Antim Panghal Among Medal Hopes
एशियाई खेल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

एशियाई खेलों जैसे मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में भारत की ताकत रही कुश्ती से इस बार भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। भारतीय पहलवानों का हालिया प्रदर्शन दशर्शाता है कि इस बार एची नागोया में कुश्ती के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। हालांकि, कुछ विवादों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर जरूर डाला है। भारतीय पहलवानों के लिए अब तक एशियाड का सबसे सफल संस्करण 1962 जकार्ता रहा है, जहां टीम ने तीन स्वर्ण समेत 12 पदक जीते थे। भारतीय टीम की नजरें 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर होंगी। 
विज्ञापन
  • 12 पदक रिकॉर्ड मिले थे भारतीय पहलवानों को 1962 जकार्ता में
  • 03 स्वर्ण सबसे ज्यादा एक संस्करण (जकार्ता 1962) में जीते हैं भारत ने
  • 65 पदक जीत चुकी है भारतीय कुश्ती टीम अब तक एशियाड में (11 स्वर्ण, 15 रजत और 39 कांस्य)

इस बार कौन हैं पदक के दावेदार...
  1. अमन सेहरावत (57 किग्रा): ओलंपिक पदक विजेता अमन ने पिछले एशियाड में कांस्य जीता था। वह 2026 बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के चैंपियन रहे।
  2. अंतिम पंघाल (53 किग्रा): दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता अंतिम की नजरें पिछली बार मिले कांस्य को बेहतर करने पर होंगी।
  3. सुजीत कलकल (65 किग्रा): विश्व नंबर-1 सुजीत पिछले 20 मैचों से अजेय हैं। वह फॉर्म बरकरार रखते हुए पदार्पण पर पदक पाना चाहेंगे।
  4. दीपक पूनिया (98 किग्रा): पिछले एशियाड में 86 किग्रा में रजत जीतने वाले दीपक अब नए वर्ग में उतरेंगे। अनुभव उन्हें पदक का दावेदार बनाता है।
  5. सुनील कुमार (ग्रीको रोमन, 87 किग्रा): 2022 एशियाड में कांस्यं विजेता सुनील कुमार ने इस साल एशियाई कुश्ती में भी कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौती: इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती न होने से खिलाड़ियों की तैयारियों में असर पड़ा। वहीं, डोपिंग के चलते एशियाड में 18 खिलाड़ियों का भारतीय दल अब 15 का रह गया है।

पिछले छह एशियाड में भारत का प्रदर्शन

भारत ने पिछले छह एशियाई खेलों में कुश्ती में लगातार पदक जीते हैं।

  • 2006 दोहा: 1 रजत, 5 कांस्य
  • 2010 ग्वांगझू: 3 कांस्य
  • 2014 इंचियोन: 1 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य
  • 2018 जकार्ता: 2 स्वर्ण, 1 कांस्य
  • 2022 हांगझोऊ: 1 रजत, 5 कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed