फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Olympiad: Indian men beat Thailand women blank Dominican Republic match results and updates

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को हराया, महिला टीम ने डोमिनिकन गणराज्य को दी मात

Wed, 16 Sep 2026 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:03 PM IST
सार

भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष और महिला टीम ने शतरंज ओलंपियाड की जीत के साथ शुरुआत की है।

विज्ञापन
Chess Olympiad: Indian men beat Thailand women blank Dominican Republic match results and updates
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी. गुकेश, निहाल सरीन और विदित गुजराती की शानदार जीत से भारतीय पुरुष टीम ने 46वें विश्व शतरंज ओलंपियाड में अपने अभियान का आगाज थाईलैंड पर 3-1 की जीत से किया। भारत के पास क्लीन स्वीप करने का मौका था, लेकिन अर्जुन एरिगेसी की अंतिम क्षणों में हुई चूक के कारण यह मौका हाथ से निकल गया। सरीन ने थानाडोन कुलप्रुएथानोन को हराकर भारत के लिए पहला अंक हासिल किया। इसके बाद गुकेश ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए फारिस राशिद अलरियामी को मात दी। गुजराती ने भी तुपफा खुम्नोरकाएव के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला टीम ने किया टूर्नामेंट का शानदार आगाज
अर्जुन सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रिन लाओहाविरापाप के खिलाफ अधिकांश समय मजबूत स्थिति में थे, लेकिन छह घंटे से अधिक चले मैराथन मुकाबले के अंतिम चरण में जीत का मौका गंवा बैठे। 20 वर्षीय लाओहाविरापाप ने समय की कमी के बावजूद धैर्य बनाए रखा और अर्जुन की गलती का फायदा उठाकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने भी प्रतियोगिता का शानदार आगाज करते हुए डोमिनिकन गणराज्य को 4-0 से शिकस्त दी।

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने सफेद मोहरों से फ्रांचेस्का रामिरेज लूजोन को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। आर. वैशाली ने भी मिगुएलीना डे ला रोजा मार्टिनेज के खिलाफ सहज जीत दर्ज की। वंतिका अग्रवाल को मैरी लोली गोंजालेज पेगुएरो के खिलाफ जीत के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी, जबकि बी. सविता श्री ने भी ओलंपियाड में अपने पदार्पण को जीत के साथ यादगार बनाया। उन्होंने कार्ला म्या नुनेज डियाज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर की शीर्ष टीमें ले रही हैं हिस्सा
विश्व शतरंज ओलंपियाड शतरंज कैलेंडर के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है, जिसमें दुनियाभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि हर राउंड में चार खिलाड़ी खेलते हैं। प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड होंगे। प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को दो मैच अंक मिलेंगे। शीर्ष पर दो या उससे अधिक टीमें समान मैच अंकों पर रहती हैं तो गेम प्वाइंट टाई-ब्रेकर का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed