फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Footage capture several priests theft

फुटेज में कैद है कई पुजारियों की चोरी

Wed, 12 Aug 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 12 Aug 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
 Footage capture several priests theft
काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में नए खुलासे से हड़कंप मच गया है। गर्भगृह में दर्शनार्थियों के हाथ से चढ़ावा की रकम चुराते कई पुजारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही पुजारी की हेराफेरी की जांच कर कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि इस मामले में फंस रहे दूसरे पुजारियों को बचाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसकी जानकारी मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण तक पहुंचा दी गई है। उधर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार अवस्थी का कहना है कि चढ़ावे की चोरी का सिर्फ एक ही मामला मुख्य कार्यपालक समिति की तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने उनके समक्ष पेश किया था। इस तरह के अन्य मामले सामने आएंगे तो संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले 15 पुजारियों की सीडी तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। एसीएम सेकेंड सुशील कुमार गौड़ की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम ने 31 जुलाई को एक फुटेज में गर्भगृह के पुजारी डॉ. गणपति झा को चढ़ावा की रकम श्रद्धालुओं के हाथ से लेकर पैर के नीचे दबाते और फिर उसे लेकर जेब में रखकर जाते हुए पकड़ा था। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर डॉ. गणपति को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद 15 पुजारियों की गर्भगृह की फुटेज की सीडी तैयार कराए जाने की जानकारी ने तमाम लोगों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


मामले में पुजारियों का एक दल हाल में ही मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण से मिलकर न्याय की गुहार भी लगा चुका है। पुजारियों का कहना है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। जबकि सीईओ का कहना है कि कमिश्नर के निर्देश पर गठित मुख्यकार्यपालक समिति की टीम की रिपोर्ट पर ही कार्रवाई की गई है। गर्भगृह में चढ़ावा की चोरी करने वालों को चिह्नित कराया जा रहा है। फुटेज में कैद ऐसे सभी पुजारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed