फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food and water are not available in BHU hostels students protest at vc residence

Varanasi: बीएचयू के हॉस्टल में नहीं मिल रहा भोजन-पानी, छात्रों ने घेरा कुलपति आवास, वार्डेन को हटाने की मांग

Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
सार

बीएचयू में राजा राममोहन राय छात्रावास के छात्रों ने अव्यवस्था का आरोप लगाकर गुरुवार को धरना शुरू कर दिया। कुलपति आवास के बाहर छात्रों का कहना था कि वार्डेन उनकी बातों को नहीं सुनते हैं।

विज्ञापन
Food and water are not available in BHU hostels students protest at vc residence
कुलपति आवास के सामने धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में राजा राममोहन राय छात्रावास के छात्रों ने अव्यवस्था का आरोप लगाकर गुरुवार को धरना शुरू कर दिया। कुलपति आवास के बाहर छात्रों का कहना था कि वार्डेन उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। समय से भोजन नहीं मिल पा रहा है। साफ पानी भी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


छात्रों ने वार्डेन को हटाने की मांग। कहा कि चार महीने पहले भी विरोध दर्ज कराया था, तब आश्वासन मिला था लेकिन मांगों पर विचार नहीं किया गया। पहले 500 की संख्या पर दो मेस चलते थे। हमने एक और मेस की मांग की थी, लेकिन बढ़ाने की बजाय एक मेस को बंद कर दिया गया। वार्डेन का रवैया भी ठीक नहीं है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: मशाल जुलूस के दौरान पुलिस और छात्रों में नोकझोंक

मणिपुर हिंसा के खिलाफ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मशाल जुलूस निकाल रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पुलिस और प्राॅक्टोरियल बोर्ड की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से मशाल छीन ली। इसके बाद भी कार्यकर्ता मार्च निकालने पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में नरेंद्र देव छात्रावास के सामने से एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला जाना था। जैसे ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालना शुरू किया, पुलिस और प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उन्हें घेर लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद छात्रों ने परिसर में ही मार्च निकाला।

जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि हमने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमें रोक दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रफुल्ल पांडेय, नीरज पांडेय, मानस सिंह, अजय पाल, अंगद पटेल, प्रिंस यादव, अनुराग राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed