फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog returns after chill, visibility drops to just 50 metres

Varanasi News: ठिठुरन के बाद कोहरा भी लौटा, दृश्यता सिर्फ 50 मीटर

Sun, 01 Feb 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fog returns after chill, visibility drops to just 50 metres
वाराणसी। ठिठुरन के बाद काशी में कोहरे की भी वापसी हो गई। शनिवार की तड़के सुबह कई जगह दृश्यता 50 मीटर से कम रही तो कहीं पर 20 मीटर भी आगे नहीं दिखा। हालांकि आठ बजे के बाद कोहरा तेजी से छंटने लगा और अच्छी धूप खिल गई। जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे 8.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फरवरी के सामान्य से ज्यादा तापमान रहने से शीतलहर में कमी की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 67 फीसदी कम बारिश हुई। औसत मासिक बारिश सामान्य से 26 फीसदी कम रही। 18-23 दिन घने कोहरे के कारण तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश में 4-4 दिन शीत दिवस और शीत लहर की स्थितियां रहीं। दो फरवरी को बनारस में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed