{"_id":"5fdf1f9b8ebc3e3b661d0082","slug":"fog-havoc-in-varanasi-many-vehicles-collided-with-each-other-due-to-reduced-visibility-on-the-national-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे पर विजिविलिटी कम होने से एक-दूसरे टकराए कई वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे पर विजिविलिटी कम होने से एक-दूसरे टकराए कई वाहन, लगा जाम
Sun, 20 Dec 2020 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे से टकराए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी समेत आज पूर्वांचल में कोहरे छाया हुआ था। वहीं, शहर में कोहरे ने कहर भी बरपा दिया। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के ऊपर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोहरे में प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा कार लदा कंटेनर असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गया। जिसके पीछे आ रही एक कपड़ा लदी डीसीएम भी उससे टकरा गई। वहीं, कोहरे की वजह से उसके पीछे लगी दो कारें, सिटीबस, उसके पीछे एक और सीमेंट लदी डीसीएम सहित सभी वाहनों की आपस मे जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर की जोरदार आवाज से ग्रामीण पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। सूचना के बाद पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। रोड से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे खड़ा कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों में फतेहपुर बकेवर निवासी डीसीएम चालक धर्मेंद्र कुमार(40) व साथी पुष्पेन्द्र कुमार(30), धनुआ रामपुर निवासी विपिन तिवारी(30) व अखिलेश कुमार(35) व प्रेमप्रकाश निवासी भभुआ सहित अन्य घायलों को उपचार हेतु भेजा गया।