फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flyover

लोकार्पण के बाद भी कई काम अधूरे, नहीं लगा ड्रेनेज पाइप

Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
flyover
फरवरी मेें लोकार्पण के बाद भी चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर के कई काम अधूरे हैं। फ्लाईओवर पर बारिश का पानी निकलने के लिए पाइप नहीं जोड़ा गया है। ड्ढसके चलते फ्लाईओवर का बरसाती पानी ऊंचाई से सीधे सर्विस रोड पर गिरता है। इससे सर्विस रोड पर गड्ढे हो रहे हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने फ्लाईओवर पर हुए गड्ढों की छापी थी। इसके बाद सेतु निगम ने गड्ढों को भरने के लिए गिट्टियां डाल दी थी। लेकिन अब तक पेंटिंग का काम नहीं हुआ है। इसके चलते काफी धूल उड़ रही है। फ्लाईओवर के नीचे कबाड़ रखा है, जिसे अब तक हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने फ्लाईओवर के गड्ढों को पाटने का काम अभी पूरा नहीं किया है। इसके लिए दो फर्मों को सड़क बनाने का नोटिस दिया गया था। इसके आधार पर गड्ढा तो भर दिया गया है लेकिन अभी पक्का निर्माण नहीं हुआ है। सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। यह हालत चौकाघाट से लेकर लहरतारा तक की है। समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में दुर्घटना के बड़े कारण बनेंगे। पिछले दिनों कमिश्नर दीपक अग्रवाल की बैठक मेें सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

बारिश के चलते सड़क बनाने का काम प्रभावित हुआ है। अच्छी धूप होने के दो दिन बाद सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। यही नहीं बरसाती पानी को ड्रेनेज से जोड़ने का काम शुक्रवार से शुरू होगा। फ्लाईओवर के नीचे से कबाड़ हटाने के साथ बैरियर लगाया जाएगा। -रोहित मिश्र, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed