फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flyover

जाम से मुक्ति के लिए बनेंगे दो एलीवेटेड फ्लाईओवर

Thu, 19 Nov 2020 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
flyover
वाराणसी। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए दो एलीवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण होगा। लहरतारा से नरिया और नदेसर से रविंद्रपुरी तक 18 किलोमीटर एलीवेटेड फ्लाईओवर के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव गया है। शासन ने आगणन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के पास प्रस्ताव भेजा है। आगणन मिलने के बाद नये साल से डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर जल्द ही बनारस की जनता भी एलीवेटेड फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेगी। शहर को जाम मुक्त और सुगम यातायात के लिए दो एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के आदेश पर सेतु निगम ने एलीवेटेड फ्लाईओवर का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र के अनुसार, दो नये एलीवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण होगा। फिजिबिलिटी के हिसाब से रूट में बदलाव भी हो सकता है। नदेसर से रविंद्रपुरी तक फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। पहले एलीवेटेड फ्लाईओवर का रूट नदेसर, तेलियाबाग, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर से होकर रवींद्रपुरी जाएगा। लहरतारा से नरिया तक बनने वाले फ्लाईओवर के लिए एक ही रूट है, जो मंडुवाडीह, ककरमता, नेवादा, सुंदरपुर, नरिया होते हुए बीएचयू जाएगा। नरिया से लहरतारा एलीवेटेड फ्लाईओवर फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर के पहले उतरेगा। इससे बीएचयू से बाबतपुर की दूरी 45 मिनट में तय होगी। प्रस्तावित दोनों एलीवेटेड फ्लाईओवर का सर्वे हो चुका है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed