फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flying team formed for examination of Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ की परीक्षा के लिए उड़ाका दल गठित

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Flying team formed for examination of Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रीय विशेष प्रेक्षण दल के साथ ही पांच टीमों का गठन किया गया है। वार्षिक परीक्षाएं 23 से 30 जून तक होंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय विशेष प्रेक्षण दल में कुलसचिव प्रो. सुनीता पांडेय, हरीशचंद, डॉ. नवरत्न सिंह, प्रो. अशोक कुमार मिश्र को शामिल किया गया है। इस दल को विवाद, औचक निरीक्षण अथवा विशेष परिस्थितियों में भेजा जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर व जिले के लिए बनाई गई टीम में डॉ. पारसनाथ मौर्य, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. भारती कुरील हैं। मिर्जापुर की उड़ाका दल टीम में डॉ. अमित कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, सुजीत सिंह, प्रीति जायसवाल, चंदौली की टीम में डॉ. अंकित पटेल, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष चौबे, डॉ. पूजा यादव, सोनभद्र जिले की टीम में डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अर्पणा त्रिपाठी और भदोही की टीम में डॉ. ऋचा, डॉ. आकांक्षा कुशवाहा, डॉ. रुपेश सोनी व डॉ. नमन कृष्ण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed