फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flowers bloom happiness, money Diwali

खिले खुशियों के फूल, मनी दीवाली

Sat, 26 Dec 2015 01:58 AM IST
वाराणसी, ब्यूरो, अमर उजाला
वाराणसी, ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 26 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Flowers bloom happiness, money Diwali
भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मालवीय भवन में मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी लगी, जहां मनमोहक फूलों की खुशबू से न सिर्फ महामना की बगिया सजी बल्कि उसकी खुशबू से समूचा कैंपस गमक उठा।
विज्ञापन

 महामना के वंदन और अभिनंदन के साथ शाम को एलडी गेस्ट हाउस से लेकर सिंह द्वार तक बीएचयू को दीपों की लड़ियों से सजाकर मालवीय दीपावली भी मनाई गई।

मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी में गुलदावदी, गुलाब, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा जैसे मनमोहक फूलों को बेहद करीने से सजाया गया था। गुलदावदी की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलीं। शोभाकार पौधे क्रोटन, डिफेनबेकिया, ड्राइसिना, मरेंटा आदि कई तरह के पौधे प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

 बोनसाई और हरी पत्तियों का संग्रह खास था। प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर साढ़े तीन बजे कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनी देखने की उत्सुकता लोगों में ऐसी थी कि मालवीय भवन के बाहर एक बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। यहां अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने की। उद्यान विशेषज्ञ इकाई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी का समापन अब 27 दिसंबर को शाम छह बजे होगा। कुलपति ने जनता की मांग पर समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed