फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi BJP released helpline number control room opened to help flood victims

Flood In Varanasi: BJP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खोला गया कंट्रोल रूम

Sun, 28 Aug 2022 08:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 Aug 2022 08:15 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा में आई बाढ़ को देखते हुए बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाहर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया है। 

विज्ञापन
Flood in Varanasi BJP released helpline number control room opened to help flood victims
गंगा की धारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में आई बाढ़ को देखते हुए बाढ़ पीडितों के सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाहर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया है। यहां बाढ़ पीड़ित अपनी समस्या 0542-2314000, 8299625346 हेल्पलाइन नंबर पर बता सकते हैं। जिसका समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

साथ ही कंट्रोल रूम की ई-मेल आईडी mpofficevns@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। सर्किट हाऊस में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि कंट्रोल रूम में हर दिन अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों में उफान से बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा और असि में पलट प्रवाह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार को गंगा खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थीं। हालांकि बढ़ाव की रफ्तार दिन भर कम होने के बाद रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार जलस्तर में बढ़ने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed