{"_id":"6692277e3a651ada140b6940","slug":"flight-service-started-from-varanasi-airport-to-hyderabad-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: काशी से हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू, पहले दिन 180 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: काशी से हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू, पहले दिन 180 यात्रियों ने किया सफर
Sat, 13 Jul 2024 12:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:37 PM IST
सार
वाराणसी से हैदराबाद के बीच अकासा एयर की नई सीधी विमान सेवा शुरू हो गई। शुक्रवार को वाराणसी से 180 यात्रियों को लेकर विमान संख्या क्यूपी ने 1634 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरी और सुबह 11.05 बजे हैदराबाद पहुंचा।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच अकासा एयर की नई सीधी विमान सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। यात्रियों का स्वागत करते हुए एयरलाइंस अधिकारियों ने बोर्डिंग पास सौंपा। पहले दिन एयरपोर्ट से 180 यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
अकासा एयरलाइंस की विमान संख्या क्यूपी 1633 ने हैदराबाद से अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे 182 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और वाराणसी सुबह 8.15 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
वाराणसी से 180 यात्रियों को लेकर विमान संख्या क्यूपी ने 1634 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरी और सुबह 11.05 बजे हैदराबाद पहुंचा। एयरलाइंस के अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि धार्मिक नगरी से हैदराबाद का जुड़ाव और आसान हो गया। इससे पर्यटकों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट का उद्घाटन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधान आयकर निदेशक (जांच) मीता सिंह ने किया। इस यूनिट के जरिये एयरपोर्ट पर नगदी, स्वदेशी बहुमूल्य धातुएं पकड़े जाने पर जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। अपर आयकर निदेशक (जांच) अतुल कुमार पांडेय की अगुवाई में इस यूनिट का संचालन होगा।
आयकर अधिकारियों के अनुसार माना जा रहा है कि वाराणसी अब बहुत बड़े बिजनेस हब के रूप में विकसित हो चुका है। ऐसे में सतर्कता को देखते हुए ही एंयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की गई है। उद्धाटन में विशिष्ट अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त (समीक्षा एकक) हरगोविंद सिंह, एयरपोर्ट के रीजनल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डीके गौतम, सीआईएसएफ के कमांडेंट प्रभात रंजन मिश्रा, आयकर अपर आयुक्त जीपी सिंह, अपर आयकर आयुक्त अरविंद रावत मौजूद रहे।
आयकर अधिकारियों के अनुसार माना जा रहा है कि वाराणसी अब बहुत बड़े बिजनेस हब के रूप में विकसित हो चुका है। ऐसे में सतर्कता को देखते हुए ही एंयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की गई है। उद्धाटन में विशिष्ट अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त (समीक्षा एकक) हरगोविंद सिंह, एयरपोर्ट के रीजनल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डीके गौतम, सीआईएसएफ के कमांडेंट प्रभात रंजन मिश्रा, आयकर अपर आयुक्त जीपी सिंह, अपर आयकर आयुक्त अरविंद रावत मौजूद रहे।