Flight diverted: हवा में चक्कर लगाने के बाद वाराणसी से तीन विमान डायवर्ट, खराब मौसम के कारण नहीं दिखा रनवे
वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह कोहरा और बारिश के कारण विजिबिलिटी शून्य कम हो गई थी। जिसके कारण अकासा एयर का बैंगलुरु से वाराणसी विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका और विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में खराब मौसम और कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह दो विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके। दोनों विमान अन्य शहरों के लिए डायवर्ट कर दिये गए। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर कुछ विमान विलंब से पहुंचे।
बताते चलें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह कोहरा और बारिश के कारण विजिबिलिटी शून्य कम हो गई थी। जिसके कारण अकासा एयर का बैंगलुरु से वाराणसी विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका और विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस का विमान मुबंई से वाराणसी पहुंचा। विमान वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण लैंड नहीं हो सका। लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और घुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान विलंबित और डायवर्ट हुए है मौसम सामान्य होने के बाद विमान पुनः वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुचेंगे।
तीन विमान डायवर्ट
बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई से वाराणसी आने वाले तीन विमानों को डायवर्ट किया गया।
- अकासा एयर के विमान QP1421 को भुवनेश्वर।
- इंडिगो के 6E6543 को दिल्ली।
- 6E915 को कोलकाता डायवर्ट किया गया।
वाराणसी एयरपोर्ट पर 800 मीटर से कम दृश्यता होने के कारण विमानों को डायवर्ट करना पड़ा।
चार विमान निरस्त, आठ विमान देरी से पहुंचे
एयरपोर्ट पर मंगलवार को भी कोहरे के चलते विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। आठ विमान विलंबित और इंडिगो के चार विमान निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निरस्त विमानों में वाराणसी-खजुराहो, हैदराबाद-वाराणसी, मुंबई-वाराणसी, बेंगलूरू-वाराणसी रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार आकासा एयरलाइंस का बेंगलूरू से चला विमान दो घंटे 30 मिनट, इंडिगो मुंबई का विमान 4 घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बेंगलूरू से ढाई घंटे की देरी से, इंडिगो कोलकाता का विमान 1 घंटे 15 मिनट, इंडिगो हैदराबाद का विमान 2 घंटे 35 मिनट, इंडिगो दिल्ली का विमान 2 घंटे की देरी से पहुंचा। वहीं, अकासा एयरलाइंस मुंबई का विमान 50 मिनट, स्पाइसजेट का विमान हैदराबाद से 2 घंटे 25 मिनट, स्पाइसजेट दिल्ली का विमान एक घंटे की देरी से शाम 5:40 बजे आया।