फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight coming Delhi-Hyderabad diverted to Lucknow bad weather could reach Kashi delay of two hours

UP : दिल्ली-हैदराबाद से आने वाला विमान डायवर्ट होकर लखनऊ पहुंचा, मौसम खराब; दो घंटे की देरी से काशी पहुंच सका

Sat, 26 Oct 2024 11:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:01 PM IST
सार

Varanasi News : विमान को देर और डायवर्ट हो जाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण पायलट को अनुमति नहीं मिल सकी। मौसम ठीक न होने और फ्यूल काम होने की स्थिति में विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
Flight coming Delhi-Hyderabad diverted to Lucknow bad weather could reach Kashi delay of two hours
विमान को देर और डायवर्ट हो जाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली और हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे विमान को शनिवार को सुबह मौसम के खराब होने की वजह से डायवर्ट कर लखनऊ भेजना पड़ा। मौसम के सामान्य होने के बाद करीब दो घंटे की देरी से दोनों विमान वाराणसी पहुंचे।

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6 ई 2211 अपने निर्धारित समय सुबह 6:10 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। यहां पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण अनुमति नहीं मिली और विमान मौसम ठीक होने के इंतजार में हवा में चक्कर काटता रहा। मौसम ठीक न होने और फ्यूल कम होने की स्थिति में विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह हैदराबाद से वाराणसी आने वाला विमान आईएक्स 1170 अपने निर्धारित समय सुबह 7:05 बजे वाराणसी पहुंचा और इसके पायलट ने भी लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन इस विमान को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। बाद में मौसम ठीक होने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लखनऊ से वापस 9:30 बजे वाराणसी पहुंचा। उधर, इंडिगो का विमान 10 बजे वाराणसी पहुंचा। दोनों विमानों को करीब दो घंटे की देरी से दोबारा रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद के लिए चलेगी पूजा स्पेशल
रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद से बनारस तक चलने वाली यह गाड़ी अहमदाबाद से 29 अक्तूबर, 05 नवंबर, 12 नवम्बर को हर मंगलवार को और बनारस से 31 अक्तूबर, 07 नवंबर और 14 नवम्बर को हर गुरुवार को चलाई जाएगी। 

अहमदाबाद से रात में 22.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन बनारस सुबह 4.05 बजे पहुंचेगी। उधर बनारस से सुबह 7.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 6 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, तृतीय श्रेणी के 5, तृतीय श्रेणी इकोनामी के 4, शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2 सहित एसएलआर, जेनरेटर सह लगेज यान के 1 कोच सहित 22 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed