फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight Booking varanasi to kathmandu nepal air service start from today kashi to Pashupatinath Dham know ticket fare

Flight Booking: काशी से पशुपतिनाथ धाम की विमान से सुगम यात्रा आज से शुरू, जानें शेड्यूल और किराया

Mon, 23 May 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 10:31 AM IST
सार

बाबा विश्वनाथ धाम से पशुपतिनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा दोबारा से सुगम हो गई है। आज से दोबारा काशी से उड़ान सेवा शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Flight Booking varanasi to kathmandu nepal air service start from today kashi to Pashupatinath Dham know ticket fare
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बाबा धाम से पशुपतिनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा दोबारा से सुगम हो रही है। कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गई थीं। अब आज से दोबारा काशी से उड़ान सेवा शुरू रही है। विमान सेवा शुरू होने से जहां पर्यटन को पंख लगेंगे, वहीं दोनों शहरों के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


यात्रा के दोबारा शुरू होने के पहले रविवार को नदेसर स्थित होटल में बुद्धा एयरलाइंस की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के कंट्री हेड उद्धव सूबेदी ने टूर पैकेज के बारे में जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि 72 सीटर विमान में वाराणसी से नेपाल जाने के लिए 43 व वहां से वाराणसी आने के लिए 45 लोगों ने बुकिंग कराई है।
विज्ञापन


वहीं टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि उड़ान सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कॉरिडोर बनने के बाद नेपाल के लोग काशी आने को उत्सुक हैं। वहीं टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय ने एयरलाइंस को सुझाव दिया कि आईडी कार्ड में आधार कार्ड वरीयता को देने की बात कहीं। उपाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि इस विमान से नेपाल के कई पर्यटन स्थल सीधे जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल और किराया

कोरोना से पहले साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी ने विमान यात्रा का शुभारंभ किया था। कोरोना में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लग गई थी, जिससे वजह से विमान सेवा बंद हो गई थी। हफ्ते में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को विमान सुबह सात बजे काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 7.55 पर वाराणसी पहुंचेगा। वाराणसी से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.30 पर काठमांडू पहुंचेगा। इसका किराया 6782 व 12582 के बीच होगा। 

विमान टिकट के साथ टूर पैकेज

Flight Booking varanasi to kathmandu nepal air service start from today kashi to Pashupatinath Dham know ticket fare
बुद्धा एयरलाइंस की ओर से प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए बुद्धा एयरलाइंस टिकट में टूर पैकेज की सुविधा भी दे रहा है। इस पैकेज में आवाजाही के साथ ही थ्री स्टार होटल में रुकने व घूमने तक की सुविधा है।  लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्धा एयरलाइंस की ओर से संचालित सेवा के तहत यात्री अपनी बुकिंग करा रहे हैं।

बुद्धा एयर के मैनेजर उधव सुवेदी ने बताया कि कंपनी की ओर से पिछली बार भी टूर पैकेज दिया गया था, जिसमें सबसे कम दाम की शुरुआत 24 हजार से हुई थी। इस बार कंपनी 20 हजार में शुरुआती पैकेज दे रही है। यात्रियों को काठमांडू में पशुपतिनाथ दर्शन, पोखरा, चितवन पार्क और प्राकृतिक सुरम्य स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अलग अलग पैकेज के हिसाब से तीन से चार रात रुकने की सुविधा और स्थानीय स्तर पर वाहन के साथ ही गाइड की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed