फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flag hosting in all booths of PM modi constituency on this Independence day

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के हर बूथ पर फहरेगा तिरंगा

Sun, 12 Aug 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Aug 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
flag hosting in all booths of PM modi constituency on this Independence day
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा पीएम के संसदीय क्षेत्र के 1848 बूथों पर तिरंगा फहराएगी। भारत गौरव पर्व का आयोजन किया जाएगा। आजादी के पर्व को उत्सव के रूप में भाजपा मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। हर बूथ पर 10-10 तिरंगा बांटा जा रहा है। इसके अलावा पदाधिकारी अपनी ओर से भी तिरंगा बांट रहे हैं। 
विज्ञापन


पांचों विधानसभाओं के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पदाधिकारी हर बूथ का वृत्त ले रहे हैं। जिन बूथों पर तिरंगा फहराया जाएगा वहां पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिहिंत किया  जा रहा है। शहरी इलाकों में जिन घरों के आगे कच्ची जमीन है वहां पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी भवनों में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जहां पौधे लगेंगे वहां पहले तिरंगा फहराया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने बताया कि पार्टी की योजना के अनुरूप 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी दिन हर बूथ पर 11 पौधे भी लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पीछे देश प्रेम को जगाना है। पैकेटबंद लिफाफे में तिरंगा दिया जा रहा है। जिस पर प्रधानमंत्री का फोटो छपा है। उस पर साफ नीयत सही विकास लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed