{"_id":"5c5ebaabbdec2226154d131d","slug":"five-years-child-drowning-in-a-pit-fill-of-water-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : नलकूप के पास अकेले खेल रहा था मासूम, पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : नलकूप के पास अकेले खेल रहा था मासूम, पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत
Sun, 10 Feb 2019 10:37 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में नलकूप के पास पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। दोपहर से लापता बच्चे को खोजते हुए जब परिजन नलकूप के पास पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए।
जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पचीस्ता निवासी राजबहादुर राम का 5 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार शनिवार की दोपहर 12 बजे खेलते खेलते घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नलकूप पर गया था। नलकूप के पास बने गड्ढे में भरे पानी में वह गिर कर गया और डूबने लगा। उस समय नलकूप पर कोई नहीं था।
कुछ देर बाद परिजन खोजते हुए नलकूप के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाले तो उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे लेकर अस्पताल गये, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने मृत बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।