फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five Students from Kashi Vidyapeeth Awarded 'Young Artist' Scholarship

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के पांच विद्यार्थियों को युवा चित्रकार छात्रवृत्ति

Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five Students from Kashi Vidyapeeth Awarded 'Young Artist' Scholarship
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के पांच विद्यार्थियों को युवा चित्रकार छात्रवृत्ति से नवाजा गया। एमएफए प्रथम और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) भारत सरकार(सीसीआरटी) की ओर से दो साल तक यह छात्रवृत्ति मिलेगी। विवि के ललित कला विभाग में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ पांच विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। विभाग के सभागार में हुए कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी। संस्कृति मंत्रालय के प्रशिक्षण केंद्र की ओर से देश भर में 39 युवा चित्रकारों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ललित कला विभाग के जिन पांच छात्र-छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति मिली है, उसमें एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर के जय गुप्ता, विशाल पटेल, शिवांगी पांडेय और एमएफए द्वितीय सेमेस्टर के आकाश दुबे और शिवांशिका वर्मा का नाम शामिल हैं। विभाग में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता, डॉ. स्नेहलता कुशवाहा, एस एंजेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed