{"_id":"5ee3baed8ebc3e42b4102c7d","slug":"five-people-found-corona-infected-varanasi-news-vns5298262127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। गत दिनों भेजे गए संदिग्धों के सैंपल में शुक्रवार को पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुबंई से आए तीन, हरियाणा से एक व एक पूर्व में पाजिटिव आए मरीज का भाई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। वहीं दो व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया और सात दिनोंघर में रहने की सलाह दी।
गत दिनों कोविड जांच हेतु जनपद से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट शुुक्रवार जिला प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। इसमें पांच व्यक्तियों का रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमें तीन मुंबई, एक हरियाणा के गुरूग्राम से और एक व्यक्ति पूर्व से पॉजिटिव व्यक्ति का भाई है। इसमें सैयदराजा वार्ड नंबर आठ, सदर ब्लाक के बिसौरी व नगर पंचायत चंदौली के पुरानी और चहनिया विकास खंड के लोलापुर-बलुआं के एक ही परिवार के दो व्यक्ति शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। इससे अब जनपद में कोविड के कुल 45 केस एक्टिव हैं। वहीं 23 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। वहीं शुक्रवार को ईएसआईसी हास्पिटल से दो व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। इसमें डेढ़गॉवा-त्रिलोकिपुर व बनवॉ-अवाजापुर के रहने वाले है। ये सभी पूर्व में पॉजिटिव थे। इन्हें कोविड एल-1 अस्पताल पाण्डेयपुर वाराणसी से स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज कर चिकित्सकों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। वहीं अभी 21 कोरोना संक्रमित है जिनका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।