पूर्वांचल : बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत और तीन झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के तीन जिलों में शनिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल में एक, मड़िहान के शिष्टा खुर्द में एक, बलिया के भरौली में एक, सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के बरसोता में एक और बभनी क्षेत्र के सांगोबांध गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई।
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव में शनिवार की सुबह धान की रोपाई कर राम प्रसाद का बेटा कृष्ण मुरारी(15) बिजली गिरने से झुलस गया। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मड़िहान क्षेत्र के शिष्टा खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्या परिवार के साथ खेत में धान रोपाई कर रहे थे।
इस बीच बिजली गिरने से उसकी पुत्रियां वंदना(20) और निशा(12) झुलस गईं। स्थानीय अस्पताल में वंदना को मृत घोषित कर दिया गया। वह बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उधर, निशा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
बलिया के भरौली में शनिवार की अपराह्न ढाई बजे बिजली गिरने से निर्माण कार्य में लगे राजगीर सेराज(22) और उसका भाई धन्नू(24) पुत्र माजिद झुलस गए। इनमें सेराज की बक्सर स्थित निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। धन्नू का घर पर ही इलाज चल रहा है। उधर, गोविंदपुर निवासी विजय राम पुत्र झारखंडेय राम झुलस गया। उसका उपचार बक्सर के एक निजी चिकित्सालय मे चल रहा है।
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरसोता गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे विजय बहादुर(40) की बिजली गिरने से मौत हो मौत हो गई। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में बिजली गिरने से राजेश कुमार यादव(18) पुत्र लालजी यादव निवासी सागोबांध की मौत हो गई।