फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five party chiefs told the public the BJP government is cheating, know what was the chance

पांच पार्टी प्रमुखों ने जनता को बताया छल रही भाजपा सरकार, जानिए क्या था मौका

Sat, 14 Dec 2019 04:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Five party chiefs told the public the BJP government is cheating, know what was the chance
वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का मंच - फोटो : a

बलिया जिले के सुखपुरा में जन भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी एवं राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी ने भागीदारी की। पांचों पार्टी प्रमुखों ने जनता को बताया कि किस तरह उन्हें भाजपा सरकार छल रही है और और किस तरह पहले की कुछ पार्टियों ने उनके साथ छल किया है।

विज्ञापन


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के हक का कोई कार्य नहीं हो रहा है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था वह सपना पूरा नहीं हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में बाबा साहेब ने राह तो जरूर दिखाई लेकिन गरीबों के आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में आज आरक्षण गरीबों के लिए नहीं रह गया है।
विज्ञापन


सभी विभागों को निजी सेक्टर में दिया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य को भी निजी क्षेत्र में दिए जाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने बसपा सपा का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ ऐसे दल जो पहले भी सरकार में रहे उन्होंने भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। वोट के लिए गरीबों का इस्तेमाल तो किया लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद अपने मूल उद्देश्य से भटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक लेना चाहती है। अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देने के नाम पर राजनीति कर रही है। सुखपुरा की ऐतिहासिक रैली की गूंज दिल्ली तक जाएगी।

राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल ने कहा कि यह मोर्चा 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगा। सरकार में विकास बीमार पड़ गया है। राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीबों को भागीदारी देना नहीं चाहती। सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सात लाख संविदा कर्मियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि आज भी गरीब आजाद नहीं है गुलामी का जीवन जी रहे हैं। हम जिसे सत्ता पर बिठाते हैं वही हमको लूटना चाहता है। रैली को बलराम राजभर,राजमती निषाद, अर्कवंशी,मूलचंद निषाद,राणा अजीत प्रताप सिंह,राधिका पटेल,सर्वेश पाल, महेंद्र राजभर,अरविंद राजभर आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम, पुनीत पाठक,कौशल राय,राजेश सिंह, राहुल सिंह,अजय सिंह,मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता सुहैलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं संचालन सुनील सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed