फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five news of Varanasi Man arrested joining army with fake degree action against Congress leader unfair

एक क्लिक में पांच खबरें: फर्जी डिग्री से सेना में भर्ती होने वाला अरेस्ट, कांग्रेस नेता पर कार्रवाई अनुचित

Sun, 27 Oct 2024 12:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:12 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। ये पांच खबरें काफी चर्चा में रहीं। ये अपराध के साथ सरकारी विभागों से भी जुड़ी हैं। आइए जानते हैं चर्चित खबरें...

विज्ञापन
Five news of Varanasi Man arrested joining army with fake degree action against Congress leader unfair
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री लगाकर सेना में भर्ती होने के आरोप में शनिवार को बाड़ा निवासी विजय बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, फर्जी डिग्री के सहारे ही विजय बहादुर वर्ष 2004 में सेना में कुक के पद पर भर्ती हो गया था। सेना के अधिकारियों को संदेह हुआ और छानबीन शुरू की तो वह नौकरी छोड़कर घर आ गया। बाद में पड़ोसियों से विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने फर्जीवाड़े की शिकायत स्थानीय थाने की पुलिस से कर दी। पुलिस ने जांच की और मामला सही पाए जाने पर वर्ष 2019 में विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना हुई। आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी कोपागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास है। वह कहीं भागने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस नेता रोशनी जायसवाल पर कार्यवाही अनुचित
कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जायसवाल के प्रकरण में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से शनिवार को मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एकपक्षीय कार्यवाही से अवगत कराया और न्याय की मांग की।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल जब भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखती थीं तो सैफरॉन राजेश सिंह अभद्र कमेंट और धमकी देता था। इन्होंने उसके खिलाफ आवाज उठाई और पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति, भाई और पांच अन्य लोग जेल में हैं। रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दिया गया है। वो अपने एक बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी जी रही है। मुख्यमंत्री रविवार को काशी आ रहे हैं इस मुद्दे पर हम कांग्रेसजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। इस दौरान संजीव सिंह,अशोक सिंह,रोहित दुबे,आशीष गुप्ता, नवीन उपाध्यय मौजूद रहे।

विज्ञापन

8 बीघे की अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण पर कार्रवाई
वीडीए ने शनिवार को अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण पर कार्रवाई की। जोन-5 वार्ड-रामनगर में जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार ने 8 बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई। उधर, वरुणा नदी के किनारे 50 मीटर दूरी तक स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में गोपाल यादव व अन्य द्वारा लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हो रहे अवैध निर्माण को सील किया। अवर अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि अवैध निर्माण कर रहे लोगों को नोटिस देकर स्वयं ध्वस्त कराकर अवगत कराने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

खाद्य विभाग ने 20 क्विंटल हल्दी, 227 किलो सॉस जब्त किया
दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने शनिवार को 11 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 15 नमूने लिए। सारनाथ में चार लाख रुपये की 20 क्विंटल हल्दी, 12 हजार रुपये की 196 किलो सॉस और 31 किलो रंगीन कचरी जब्त किया। खाद्य विभाग की टीम ने रामनगर, दानूपुर, जगतगंज, हरतीरथ, घुरहूपुर सारनाथ, खोजवां में जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित ने बताया कि घुरहूपुर में हल्दी की की जांच की गई। इसमें गड़बड़ी मिलने पर 20 क्विंटल हल्दी जब्त की गई। सॉस व रंगनी कचरी भी जब्त की गई।

दीपावली, धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक
दीपावली और धनतेरस को लेकर शनिवार को सारनाथ थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार पर चोर-उच्चके सक्रिय हो जाते है, लोगो को सावधानी बरतनी होगी। स्वर्णकार समाज से कहा कि दुकान पर आभूषण बेचने नया ग्राहक आए तो उसकी आईडी और आधार कार्ड अवश्य देखें। लेनदेन में सावधानी बरतें, शक होने पर पुलिस को खबर दें। दुकान में सीसी कैमरा लगवाएं। थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता, देवेंद्र, भरत भूषण चौधरी, घनश्याम पटेल शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed