{"_id":"6d41487cc0671d40bdaee30a0fd82084","slug":"five-more-arrested-one-by-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और गिरफ्तार, एक ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और गिरफ्तार, एक ने किया समर्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अक्तूबर को अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया में हुए बवाल के मामले में शनिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक अन्य आरोपी अजय सिंह ने एसीजेएम (षष्टम) कोर्ट में समर्पण कर दिया। चेतगंज और दशाश्वमेध पुलिस की कार्रवाई में पांचों आरोपी पकड़े गए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों में एक शिव सेना और एक हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा है। बवाल के फुटेज और फोटो के आधार चिह्नित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
गोदौलिया बवाल में पुलिस ने वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर सौ से अधिक आरोपियों को चिह्नित किया है। शनिवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को मिलाकर पुलिस अब तक इस मामले में कुल 67 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जिन पांच आरोपियों को पकड़ा गया है, उनमें चेतगंज क्षेत्र के तेलियानी निवासी संतोष कुमार और भेलूपुर के बजरडीहा निवासी संजय शर्मा को चेतगंज पुलिस जबकि दशाश्वमेध के भूतेश्वर निवासी अमर उर्फ डब्बल यादव, लक्सा के मिसिरपोखरा निवासी संतोष शुक्ला और जंगमबाड़ी निवासी राजकुमार को दशाश्वमेध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि संतोष कुमार हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा हुआ है। वहीं दशाश्वमेध इंस्पेक्टर एके सिंह के अनुसार संतोष शुक्ला शिव सेना से जुड़ा है।