फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five month old child broke down in Spice Jet plane, family members created ruckus inside the plane in varanasi

वाराणसी: स्पाइस जेट विमान में पांच माह के बच्चे ने तोड़ा दम, विमान के अंदर परिजनों ने किया हंगामा 

Fri, 25 Mar 2022 12:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 12:41 AM IST
सार

एयरपोर्ट के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पांच माह के बच्चे को पीलिया था। विमान में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Five month old child broke down in Spice Jet plane, family members created ruckus inside the plane in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से पहुंचे स्पाइस जेट विमान में पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप रहा कि विमान में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। क्रू मेंबरों ने किसी तरह परिजनों को समझाया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने पर फूलपुर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बगैर कोई तहरीर दिए परिजन शव लेकर मऊ रवाना हो गए। मऊ के बढुवा गोदाम निवासी सुनील यादव के अनुसार उसकी बहन पूनम मुंबई में रहती है। नवंबर माह में बहन ने बेटा को जन्म दिया।
विज्ञापन


पांच माह होने पर बहन और भांजे को लेकर स्पाइस जेट के विमान एसजी 201 से बाबतपुर एयरपोर्ट आ रहा था। सुबह साढ़े सात बजे विमान में सवार होने के दौरान सब कुछ सामान्य था। लगभग साढ़े आठ बजे भांजे की तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में उसे तकलीफ हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना तुरंत क्रू मेंबरों को दी। सुनील का आरोप है कि विमान के एक कर्मी ने देखा तो कहा कि बच्चा ठीक है। उसके पंद्रह मिनट के बाद लगभग पौने नौ बजे भांजे ने दम तोड़ दिया। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सन्याल ने बताया कि विमान के अंदर ही बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, जैसा कि बताया गया कि उसे पहले से बीमारी थी।

एयरपोर्ट पहुंचने पर चिकित्सक को दिखाया गया था। परिजन बगैर कोई पत्र दिए शव को लेकर मऊ रवाना हो गए। एयरपोर्ट के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पांच माह के बच्चे को पीलिया था। विमान में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed