{"_id":"5ee4db350ceadc34b6070f12","slug":"five-migrants-including-one-child-found-corona-positive-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में एक बच्चे सहित पांच प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 50 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में एक बच्चे सहित पांच प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 50
Sat, 13 Jun 2020 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लगातार दूसरे दिन भी जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इसमें शनिवार को बीएचयू लैब से प्राप्त जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से हुई। इसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसमें तीन महाराष्ट्र, एक दिल्ली व एक हरियाणा के गुरुग्राम से जनपद लौटे थे। जिला प्रशासन की ओर से सभी के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जनपद में दिल्ली, मुंबई व हरियाणा से आने वालों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों को परेशानी में डाल दिया है। गत दिनों कोविड जांच हेतु जनपद से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट शुुक्रवार मुंबई व हरियाणा से आने वाले पांच लोगों की रिपोर्ट आई ही थी कि शनिवार को भी पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक कोराना संक्रमित मरीजों में एक शहाबगंज ब्लाक के सारिंगपुर एवं एक झेंगुरी का रहने वाला है। और एक-एक चंदौली ब्लाक के पनपुरा-बबुरी व बिसौरी तथा चहनियां ब्लाक के-लोलपुर बलुआं के निवासी है। पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा व स्थानीय प्रशासन इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। अब जनपद में कोरोना के कुल 50 संक्रमित आए। इसमें एक्टिव 26 और स्वस्थ होकर 23 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन