फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five members of an interstate gang who robbed by changing debit cards were arrested by varanasi police

डेबिट कार्ड बदलकर करते थे ठगी: पुलिस ने कसा शिकंजा, 50 से ज्यादा कार्ड बरामद, बताया कैसे करते थे प्लानिंग

Sat, 10 Sep 2022 11:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Sep 2022 11:13 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से वाराणसी में डेबिट कार्ड बदलकर ठगी व लूट करने वाले गिरोह पर कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बिहार के गया जिले के निवासी हैं। इनके निशाने पर अक्सर महिलाएं और बुजुर्ग होते थे। 

विज्ञापन
Five members of an interstate gang who robbed by changing debit cards were arrested by varanasi police
गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से डेबिट कार्ड बदलकर ठगी व लूट करने वाला गिरोह एक्टिव था जिस पर अब कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसा है। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को कैंट पुलिस ने शनिवार भोर में इमलिया घाट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की 50 हजार नकदी, विभिन्न बैंकों के 35 डेबिट कार्ड, पॉश मशीन और लूट में उपयोग एक कार बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश एटीएम बूथ के अंदर महिलाओं और बुुजुर्गों को निशाना बनाते थे। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिहार गया के शहबाजपुर निवासी चुन्नू कुमार, गया के टनकुप्पा चोआर निवासी कन्हैया कुमार, कुंदन सिंह, गया के खिजरसराय निवासी राजीव शर्मा और साउथ नई दिल्ली मटका वाली गली निवासी धीरेंद्र पांडेय शामिल है। इन आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


कैंट एसीपी मनीष शांडिल्य के अनुसार शिवपुर भरलाई निवासी रामानंद ने आठ सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि जेल रोड स्थित एटीएम में कार्ड बदलकर चार बदमाशों ने 50 हजार नकदी लूट ली। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नदेसर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय की टीम को लगाया गया। दर्जनों सीसी कैमरा खंगालने के बाद आरोपियों को इमलिया घाट पुल से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

  डेबिट कार्ड में साल्यूशन लगाकर डालते थे एटीएम में 

आरोपियों ने बताया कि वह कार से रेकी करते थे और महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे। साल्यूशन लगाकर एटीएम के अंदर डेबिट कार्ड डालते थे, इससे एटीएम का फंक्शन कुछ देर के लिए रुक जाता था। इसके बाद बातों में उलझाकर लोगों का डेबिट कार्ड बदल देते थे। डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम और पॉश मशीन के जरिए रुपये निकाल लेते थे।

बिहार का दूसरा जामताड़ा बन रहा है आरोपियों का गांव

पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि जिस गांव से आरोपी आते हैं, वह गांव बिहार का दूसरा जामताड़ा बन रहा है। गया के खिजरसराय सहित आसपास के गांव में 500 से अधिक युवा इस तरह का फ्रॉड करते हैं। कई थानों की पुलिस उस गांव में छापा मार चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में गया बिहार निवासी चुन्नू कुमार सिर्फ स्नातक है, शेष अन्य सभी आरोपी हाईस्कूल और इंटर पास है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जिस कार का उपयोग करते थे, वह फाइनेंस पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed