{"_id":"5e625a4b8ebc3ec559283ce6","slug":"five-injured-in-collision-with-bus-truck-of-pandit-ram-pravesh-college-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पंडित राम प्रवेश कॉलेज की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, पांच शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पंडित राम प्रवेश कॉलेज की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, पांच शिक्षक घायल
Fri, 06 Mar 2020 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
बस की ट्रक से टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में शुक्रवार शाम को स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज की बस शिक्षकों को लेकर बनारस से रजला स्थित विद्यालय पर आती है। शुक्रवार की शाम शिक्षकों को लेकर बस वापस पांडेपुर जा रही थी। इसी बीच कटहल गंज चौराहे पर पहुंचने के बाद मोहाव चौराहे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो कर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें बैठे शिक्षक विद्यालय के प्राचार्य पीके दुबे, शिक्षिका कविता त्रिपाठी, नीतू शुक्ला, शिक्षक अरुण पांडे, चालक विनय पांडे को चोट आई है। सूचना के बाद विद्यालय के प्रबंधक सतीश चौबे मौके पर पहुंचे हैं जहां पर लोगों को ले जाकर निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन