{"_id":"5e7508cc8ebc3e76a2091703","slug":"five-flights-canceled-due-to-operational-reasons-vistara-mumbai-aircraft-delayed-by-two-hours-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : आपरेशनल कारणों से पांच उड़ानें रद्द, दो घंटे की देरी से पहुंचा विस्तारा मुंबई का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : आपरेशनल कारणों से पांच उड़ानें रद्द, दो घंटे की देरी से पहुंचा विस्तारा मुंबई का विमान
Fri, 20 Mar 2020 11:50 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी।
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कोरोना का असर विमानों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को पांच उड़ानें निरस्त कर दी गईं हैं। वहीं विस्तारा एयरलाइंस का विमान मुंबई से दो घंटे की देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एयरलाइंस कंपनियों के अनुसार पांच विमानों को आपरेशनल कारणों से निरस्त किया गया। हालांकि एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार विमान में यात्रियों की कमी के चलते निरस्त होना मुख्य वजह बताया गया।
विज्ञापन
निरस्त विमानों में गो एयरवेज का विमान जी8 -768 अहमदाबाद से वाराणसी, गो एयरवेज का विमान जी8 -183 दिल्ली से वाराणसी, इंडिगो का विमान 6ई - 2025 दिल्ली से वाराणसी, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2420 दिल्ली से वाराणसी का शामिल रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस तरह घट रही यात्रियों की संख्या
- 16 मार्च को एयरपोर्ट पर कुल 46 विमानों का आवागमन हुआ, जिसमें 4599 यात्री आए। 5263 यात्री प्रस्थान किए
- 17 मार्च को 36 विमानों का आवागमन हुआ, जिसमें 3940 यात्री आए और 3850 यात्री प्रस्थान किए
- 18 मार्च को 37 विमानों का आवागमन हुआ, जिसमें 3745 यात्री आए। वहीं 3290 यात्री प्रस्थान किए।
- 19 मार्च को 38 विमानों का आवागमन हुआ, जिसमें 3780 यात्री आए और वहीं 2858 यात्री प्रस्थान किए।