{"_id":"5f873c218ebc3e9bac5ef6b5","slug":"five-death-from-corona-in-purvanchal-220-new-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, 220 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, 220 नए मरीज
Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में बुधवार को कोरोना के 220 मरीज मिले। जबकि गाजीपुर में तीन और वाराणसी में दो को मिलाकर कुल पांच मरीजों की जान चली गई। गाजीपुर में शहर के छावनी लाइन स्थित अस्थायी जेल के 11 बंदियों समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि तीन संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 82 नये मरीज और दो संक्रमितों की मौत हो गई। सोनभद्र में 46 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलिया में 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मिर्जापुर में 18 मरीज मिले। मऊ में कोरोना के 16 नए केस सामने आए। इसमें चार मरीज एक ही परिवार से हैं। भदोही में कोरोना के 10 मरीज मिले। इनमें डीघ ब्लॉक क्षेत्र के मवैया थानसिंह गांव की एक ही परिवार की दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन