फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five copycats caught in the examination of Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ की परीक्षा में पकड़े गए पांच नकलची

Sun, 03 Apr 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Five copycats caught in the examination of Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान पांच नकलची पकड़े गए। सभी नकलचियों को उड़ाका दल की टीम ने मिर्जापुर के महाविद्यालयों में जांच के दौरान नकल करते हुए पकड़ा। वाराणसी समेत पांचाें जिलों में चल रही परीक्षा के दौरान 284 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

शनिवार को मिर्जापुर के केबी कॉलेज में उड़ाका दल ने तीन परीक्षार्थियों क्रमश: स्नातकोत्तर, लॉ और बीबीए के तृतीय सेमेस्टर को नकल करते हुए पकड़ा। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने सुबह की पाली में छानबे विकास खंड के गैपुरा स्थित श्री राम चंद्र यादव रेशमा यादव महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। वहां, अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए दो नकलची पकड़े गए। उनको रस्टीकेट कर दिया गया। विश्वविद्यालय उड़ाका दल के संयोजक डॉक्टर गौरीशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में सदस्य डॉक्टर कुलदीप पांडेय तथा जय प्रकाश सिंह ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। इसमें दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा में 16883 विद्यार्थियों में से 284 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश समिति की बैठक 12 को
काशी विद्यापीठ में नए सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति का गठन किया गया है। समिति की आगामी बैठक 12 अप्रैल को होगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी के आदेश पर आयोजित बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क परीक्षा तथा अन्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed