फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five arrested for pasting threatening letters on wall in varanasi

Varanasi News: दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने में पांच गिरफ्तार, ताजिया जुलूस के दौरान हुई थी झड़प

Thu, 18 Aug 2022 11:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 11:49 PM IST
सार

वाराणसी के कोटवा गांव स्थित चौरा माता मंदिर की दीवार पर तीन लोगों के नाम से धमकी भरा पत्र चपकाए गए थे। पीड़ित अभिलाष कुमार सिंह उर्फ मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Five arrested for pasting threatening letters on wall in varanasi

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए आरोपियों में मोहम्मद आजम, जावेद, शोएब, सद्दाम , आसिफ जमाल शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


नौ अगस्त को ताजिया जुलूस के दौरान झड़प होने के बाद 15 अगस्त को कोटवा गांव स्थित चौरा माता मंदिर की दीवार पर तीन लोगों के नाम से धमकी भरा पत्र चपकाए गए थे। पीड़ित अभिलाष कुमार सिंह उर्फ मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को कोटवा चौकी प्रभारी गस्त पर थे।

विज्ञापन

पुलिस के देखकर भागने लगे आरोपी

इसी बीच सूचना मिली कि धमकी भरा पत्र चिपकाने वाले लोग डीहवा के पास खड़े हैं। लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थाने लेकर आने पर सभी ने अपनी गलती स्वीकारी। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

 चौक पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ऋषभ सेठ और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक बरामद की। दोनों को जेल भेज दिया गया है।  सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडे के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र की टीम ने बुधवार की रात में 9 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को नारायण कटरा पार्किंग नीची बाग के पास से गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश पांडे ने बताया कि कर्ण घंटा निवासी ऋ षभ सेठ और भूतभैरव नखास निवासी आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। ऋषभ सेठ चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पर चौक थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष कुमार गुप्ता पर कोतवाली थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed