{"_id":"5e1e29068ebc3e4b650a8c2f","slug":"fit-india-varanasi-news-vns504882147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय 345, फिट इंडिया मुहिम से जुड़े मात्र 13 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय 345, फिट इंडिया मुहिम से जुड़े मात्र 13 स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
विद्यालय 345, फिट इंडिया मुहिम से जुड़े मात्र 13 स्कूल
-फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने शुरू की थी मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्कूली स्तर पर फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम उनके ही संसदीय क्षेत्र में ठंडी पड़ गई है। शिक्षा निदेशक लखनऊ की ओर से 16 दिसंबर को शासनादेश जारी हुआ था । इसके तहत 31 दिसंबर तक स्कूलों को जुड़ना था। लेकिन नए साल के भी 14 दिनों बाद भी जिले के 345 विद्यालयों में से महज 13 विद्यालय ही जुडे़ हैं।
दरअसल, काशी में फिट इंडिया मुहिम को प्रचार-प्रसार भी खूब किया गया। इससे जुड़ने के लिए www.fitindia.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। जिसके बाद विद्यालय को ऑनलाइन प्रमाणपत्र, प्रतीक चिन्ह और झंडा जारी किया जाता है। इसके अलावा खेल के दौरान जरूरत की खेल सामग्री के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि भी दी जाती है। इस मुहिम से जुडे़ लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के खेल प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 को इस मुहिम से ऑनलाइन जुड़ने के बाद एक जनवरी से हर दिन सुबह प्रार्थना के बाद पीटी और 30 मिनट तक वालीबाल, खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज खेलों का आयोजन कराया जा रहा है। फिलहाल शीतलहर और विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं के चलते फिट इंडिया मुहिम की कोई गतिविधि नहीं हो रहीं।
स्कूलों में चल रही प्रायोगिक परीक्षा और शीतलहर में बंद रहे विद्यालयों के कारण बाकी के विद्यालय इस मुहिम से अबतक नहीं जुडे़।
---डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक---