फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First year students sit on dharna in protest against ragging and beating BHU commerce faculty

BHU Campus: रैगिंग और पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे प्रथम वर्ष के छात्र, वाणिज्य संकाय में भारी हंगामा

Sat, 04 Feb 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

बीएचयू के वाणिज्य संकाय में रैगिंग और मारपीट का मुद्दा गरमा गया है। शनिवार को बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने भारी हंगामा किया। 

विज्ञापन
First year students sit on dharna in protest against ragging and beating BHU commerce faculty
बीएचयू वाणिज्य संकाय के गेट पर छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वाणिज्य संकाय में रैगिंग और मारपीट का मामला गरमा गया है। घटना से भड़के छात्र सुबह से ही संकाय के बाहर धरना दे रहे हैं। साथ ही रैगिंग और मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने शनिवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जूनियरों की रैगिंग की गई। इस मामले की शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने दो छात्रों को पकड़ा था और पेट्रोलिंग वाहन में बैठाकर ले जाने लगे।

विज्ञापन

आरोप- द्वितीय वर्ष के छात्रों ने देख लेने की धमकी दी

इसकी सूचना मिलते ही प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और पेट्रोलिंग वाहन को घेर लिया। मामले में प्रशासनिक के साथ ही कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। जब सफलता नहीं मिली तो प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच द्वितीय वर्ष के दो और छात्र आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज प्रथम वर्ष के छात्रों ने हंगामा किया और वापस जाओ के नारे भी लगाए। आरोप है कि द्वितीय वर्ष के छात्रों ने देख लेने की धमकी दी है। इससे बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र सहमे हैं। लंका थाने में तहरीर भी दी गई है। आरोप लगाया गया है कि सीनियर छात्र परिसर का माहौल खराब कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed