फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Anand Kumar Super 30 in Varanasi, gave this answer on the question how important is coaching for children

Varanasi: काशी में आनंद कुमार सुपर 30, बच्चों के लिए कोचिंग कितना जरूरी सवाल पर दिया ये जवाब

Mon, 11 Dec 2023 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 01:33 AM IST
सार

ये बहुत ही दुखद बात है। ये कदम ज्यादातर मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे उठा रहे हैं। पहली बार में रिजल्ट सही नहीं आने पर ऐसा कदम उठा लेते हैं। इससे बचाव के लिए माता-पिता को पहल करनी होगी।

विज्ञापन
Anand Kumar Super 30 in Varanasi, gave this answer on the question how important is coaching for children
वाराणसी में आनंद कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

आज के युवा बहुत जल्दबाजी में रहते हैं। पहले प्रयास में कामयाबी नहीं मिलने पर निराश हो जाते हैं। मैं आज के युवाओं से एक ही बात कहना चाहता हूं। जल्दबाजी में कोई भी काम सही नहीं होता है। जब कभी मेहनत करते हुए निराश हो जाएं तो एक बात याद रखें। रात जितनी गहरी और अंधेरी होगी, सवेरा उतना ही जल्दी होगा। ये बातें रविवार को सुपर 30 कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं और पढ़ाई से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


सवाल: एआई फायदेमंद है या इसका कोई नुकसान है। पढ़ाई में कितना मददगार हो सकता है?
एआई का कोई नुकसान नहीं है। हां, ये जरूर है कि इससे चुनौतियां बढ़ी हैं। एआई से जुड़ी चीजें सीखना और बच्चों को पढ़ाना थोड़ा मुश्किल है। जो पुराने शिक्षक हैं उनके लिए ज्यादा चैलेंज है। जब इंटरनेट और गूगल आया तो लोगों को लगा कि नुकसान होगा लेकिन ये मददगार साबित हुआ। बेशक एआई भी पढ़ाई में मददगार साबि होगा। बशर्ते कि ये बच्चों की सोच को प्रभावित न करे। बच्चों को कुछ लिखना है तो पहले वो खुद प्रयास करें। खुद सोचें। इसके बाद एआई या किसी अन्य की मदद से उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें। अगर बच्चे गूगल या एआई पर सीधे आ जाते हैं तो उनकी सोचने की क्षमता विकसित नहीं हो पाएगी। पहले खुद सोचिए और लिखिए। इसके बाद गूगल और एआई का उपयोग करके उसे बेहतर बनाइए। अपनी रचनात्मकता को मत मारिए।
विज्ञापन


सवाल : बच्चों के लिए कोचिंग कितना जरूरी है?
अगर बच्चा कक्षा नौ और 10 के बाद गंभीरता से पढ़ाई करता है। तर्क वितर्क करने में आगे रहता है तो उसे कोचिंग की जरूरत नहीं। जो अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर हैं, पढ़ाई को पूरा समय दे रहे हैं, उन्हें कोचिंग की जरूरत नहीं। हां, ये जरूर है कि वो स्कूल में अटेंडेंस अच्छी हो। कक्षा में पूरी गंभीरता के साथ मौजूद रहे। कई लोग ऐसे हैं जो कोचिंग नहीं कर पाते हैं और इसके बिना भी बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : कामयाबी नहीं मिलने पर युवा आत्महत्या कर रहे हैं। कोटा में इसके हर साल मामले आ रहे हैं। इसे कैसे रोका जा सकता है?
ये बहुत ही दुखद बात है। ये कदम ज्यादातर मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे उठा रहे हैं। पहली बार में रिजल्ट सही नहीं आने पर ऐसा कदम उठा लेते हैं। इससे बचाव के लिए माता-पिता को पहल करनी होगी। अपने अधूरे सपने बच्चों पर नहीं थोपने चाहिए। बच्चों को ये यकीन दिलाना चाहिए कि अगर आप फेल भी हो गए हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। माता पिता को बच्चों को एहसास कराना होगा कि दुनिया के किसी भी परीक्षा में इतनी ताकत नहीं है कि वो बच्चे की प्रतिभा की गवाही दे सके।


आजकल युवाओं में आईएएस का क्रेज ज्यादा है?
आईएएस, पीसीएस का क्रेज इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसमें आत्मसम्मान की तुष्टि होती है। हर व्यक्ति ऐसी नौकरी चाहता है जिसमें अच्छी सैलरी के साथ समाज में एक अलग पहचान बने। लेकिन, अगर कोई अच्छा पत्रकार है तो जनता की बातों को बेहतर तरीके से रख सकता है। एक अच्छा वैज्ञानिक नई खोज से दुनिया को कुछ नया दे सकता है। युवाओं ये सोचना चाहिए कि आईएएस बनना ही जीवन का लक्ष्य नहीं होना चहिए। हर क्षेत्र में बेहतर करने का अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed