{"_id":"5989ed074f1c1b5e788b4a01","slug":"first-shop-of-youwecan-garment-inagration-by-yuvraj-singh-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यूवीकैन गारमेंट की फर्स्ट शॉप की ओपनिंग बनारस में, युवराज ने बताया ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूवीकैन गारमेंट की फर्स्ट शॉप की ओपनिंग बनारस में, युवराज ने बताया ये कारण
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने ब्रांड यूवीकैन को लॉन्च कर फैशन उद्योग की दुनिया में कदम में कदम रखा है। मंगलवार को यूवीकैन के फर्स्ट स्टोर का उद्घाटन युवराज ने बनारस में किया।
यूवीकैन के रेडिमेड चेन की ओपनिंग के दौरान कैटोमेंट स्थित होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान युवराज की मां शबनम सिंह भी मौजूद थीं।
इस अवसर पर युवराज ने कहा कि यूवीकैन रेडिमेड गारमेंट के चेन की पहली शाप बनारस में खोलने के पीछे बस यही मकसद है कि यह शहर विश्व का सबसे पुराना शहर है।
इसका अपना एक अलग ही महत्व है। प्रधानमंत्री जी का शहर भी है। हमसे कई लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ से क्यों नहीं खोल रहे हैं तो हमने उनसे यही कहा कि यह विश्व की सबसे प्राचीन नगरी है और इसका अपना एक इतिहास है।
विज्ञापन
यूवीकैन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम कैंसर रोगियों के लिए इतना पैसा इकठ्ठा कर सकें कि आम आदमी की मदद कर सकें। आम लोगों को कैंसर से लड़ने के लिए हम सहारा बनने का प्रयास कर रहे हैं।

Trending Videos
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
हार मत मानिए आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ते रहिए। जीत और आपकी मंजिल आपकी होगी। हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बाहर आने में मेरी मां और दोस्तों ने बहुत मदद की। जब आपका परिवार, दोस्त और चाहने वाले हर कदम पर आपके साथ हों तो जिंदगी की हर लड़ाई बेहद आसान होती है।
हमारी जिंदगी में रिश्ते, दोस्त और परिवार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यह मंत्र भारतीय क्रिकेट के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने मंगलवार को बातचीत के दौरान युवाओं को दिया। 2011 विश्व कप विजेता टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने कहा कि कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि आम आदमी के लिए इस रोग से लड़ना बहुत मुश्किल है।
इसी उद्देश्य से यूवीकैन संस्था बनाई है। इस संस्था के रेडिमेड गारमेंट से होने वाली बिक्री का एक हिस्सा कैंसर रोगियों के इलाज के लिए जाएगा। मेरा यह सपना आज पूरा हो गया है।

युवराज को देखने के लिए उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की
युवराज सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अपने पसंदीदा क्रिकेटर युवराज को देखने के लिए युवाओं का रेला उमड़ पड़ा। बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल तक जगह-जगह क्रिकेटप्रेमियों और उनके फैन्स में युवराज की एक झलक पाने की होड़ मची रही। होटल में भी युवराज के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के बीच धक्कामुक्की मची रही। हालत यह हो गई कि स्थानीय पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।