फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First called from home then tied hands and put mask on face injured after beating

Varanasi: पहले घर से बुलाया फिर हाथ बांधे और चेहरे पर डाला नकाब, मारपीट कर किया घायल

Sat, 26 Aug 2023 06:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र के उचावा मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर को किसी ने फोन कर मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान उन लोगों ने जावेद पर हमला बोल दिया। हाथ बांधकर और चेहरे पर नकाब डालकर पिटाई की। 

विज्ञापन
First called from home then tied hands and put mask on face injured after beating
इसी हालत में मिला था जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र के उचावा मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर को किसी ने फोन कर मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जावेद घर से बाहर निकला तो थोड़ी दूरी पर कुछ अज्ञात लोग खड़े थे। बातचीत करने के दौरान उन्हीं अज्ञात लोगों जावेद को दबोच लिया। दोनों हाथ रस्सी से बांध कर और  चेहरे पर बोरी का नकाब डालकर पिटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जावेद के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तबतक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानलेवा हमले में जावेद अचेत हो गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अगस्त की रात की है। जावेद के बड़े भाई मुबारक अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed