फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIRs will be filed on engineers if they not work in time warn cm yogi

मुख्यमंत्री के तीखे तेवर, समय से काम नहीं हुआ तो अभियंताओं पर होगी एफआईआर

Sun, 23 Jun 2019 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIRs will be filed on engineers if they not work in time warn cm yogi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की हकीकत जानने शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल निगम और निर्माण निगम के अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक से पहले जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया और मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद करवाकर बैठक की।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सिस और ट्रांस वरुणा में पेयजल परियोजना व ओवरहेड टैंक का काम पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को बैठक के दौरान खड़ा कर फटकार लगाई। 

जल निगम की परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए 30 जून की समय सीमा तय की। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 जून तक काम पूरा नहीं होने पर एजेंसियों के साथ वर्ष 2010 से वाराणसी में तैनात जल निगम के अभियंताओं पर एफआईआर दर्ज होगी। सेवापुरी में डिग्री कॉलेज का काम नहीं शुरू होने पर निर्माण निगम के अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में पानी और सीवर व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने तल्ख शब्दों में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों से पूछा कि शाही नाला अब तक साफ क्यों नहीं किया, क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए? इसके अलावा पानी के बारे जल निगम के अधिकारियों से पूछा, कितना पानी दे रहे हैं, जल स्तर कितना है? अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। 

उन्होंने कई अधिकारियों को बैठक में खड़ा कर दिया। विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रति जवाबदेही तय करने को कहा। इसकी प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने का निर्देश कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम सुरेंद्र सिंह को दिया। रविवार को मुख्यमंत्री जौनपुर की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम आजमगढ़ जाएंगे।

दूसरे जिले के डीएम-एसपी करें जेल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने जेल व्यवस्था में सुधार के लिए कहा कि जेलों का दूसरे जिले के डीएम, एसपी से औचक निरीक्षण कमिश्नर कराएं। उच्चाधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक घंटा आम लोगों से सीधे मिलें। पुलिस से अपराधी डरें। यदि कोई अपराध करने का दुस्साहस करता है तो वह तत्काल पुलिस की गिरफ्त में हो।


मेरी काशी काफी टेबल बुक का विमोचन 
बैठक से पहले काशी में कराए गए विकास कार्यों की छायाचित्र वाली मेरी काशी नामक काफी टेबुल बुक का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। काफी टेबल बुक के प्रथम पृष्ठ पर लिखा है कि यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को श्री काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल भी भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed