फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firm took profit of 16.91 crore rupees through fake means in varanasi

कसा शिकंजा: वाराणसी की इस फर्म ने फर्जी तरीके से लिया 16.91 करोड़ का लाभ, अब होगी कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 09:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

Varanasi News: इस फर्म ने लोहे और स्टील की फर्जी तरीके से खरीद दिखाई है। देश के कई राज्यों से खरीदारी की गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद विशेष अनुसंधान शाखा रेंज सी अलर्ट हो गई। शाखा की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
firm took profit of 16.91 crore rupees through fake means in varanasi
कराई जा रही है जांच - फोटो : iStock

विस्तार

लोहे और स्टील की फर्जी खरीद दिखाते हुए बीएन ट्रेडर्स ने 16.91 करोड़ का लाभ गलत तरीके से ले लिया। फर्म ने आगरा, हरियाणा, दिल्ली स्थित फर्मों से लोहे और स्टील की फर्जी खरीदारी दिखाई है। मामला सामने आने के बाद विशेष अनुसंधान शाखा रेंज सी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन-द्वितीय के अन्य फर्मों की जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन


जीएसटी के उपायुक्त अनिल हरित ने बताया कि लोहे और स्टील के लिए केंद्रीय क्षेत्राधिकार की पंजीकृत फर्म मेसर्स बीएन ट्रेडर्स पता नरायणपुर, सिंधोरा रोड के बारे में सूचना मिलने पर जांच शुरू हुई। जांच से पता चला कि फर्म फर्जी और अस्तित्वहीन है।
विज्ञापन


फर्म ने आगरा, हरियाणा, दिल्ली स्थित फर्मों से आयरन व स्टील की फर्जी खरीद दिखाते हुए आईटीसी 16.91 करोड़ का अनुचित लाभ लिया है। मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना हर जोन मुख्यालय को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed