{"_id":"6161bb568ebc3e0c53729f0a","slug":"firing-took-place-at-pac-retired-constable-house-in-varnasi-police-scrutinizing-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएसी के रिटायर्ड कांस्टेबल के घर पर हुई फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएसी के रिटायर्ड कांस्टेबल के घर पर हुई फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sat, 09 Oct 2021 09:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:28 PM IST
सार
बलिया के करनछपरा निवासी अजय कुमार सिंह पिछले 26 साल से कोदोपुर वार्ड में मकान बनवाकर रह रहे हैं। अजय के बड़े पुत्र सत्येंद्र प्रताप सिंह के अनुसार आसपास में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की कालोनी में आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी जिले के रामनगर थानाक्षेत्र के कोदोपुर वार्ड स्थित कॉलोनी निवासी पीएसी के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह के घर पर शनिवार की शाम फायरिंग की गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ और परिजन और आसपास के लोगों ने किसी को गोली चलाते भी नहीं देखा। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने घर से एक खोखा बरामद किया। गोली पर्दे को छेदते हुए बरामदे में गिरी थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
बलिया के करनछपरा निवासी अजय कुमार सिंह पिछले 26 साल से कोदोपुर वार्ड में मकान बनवाकर रह रहे हैं। अजय के बड़े पुत्र सत्येंद्र प्रताप सिंह के अनुसार आसपास में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की कालोनी में आवाजाही बढ़ गई है। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। वहीं आसपास इलाकों में लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज को खंगलवाया। वहीं सूचना पाकर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन