{"_id":"5ca9a491bdec2213f32f875d","slug":"firing-in-land-dispute-two-injured-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : जमीन के विवाद में चली गोली, अधेड़ की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : जमीन के विवाद में चली गोली, अधेड़ की मौत, युवक घायल
Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जमीन के विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में दो पक्षों में घर के बगल में छज्जा निकलने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात आगे बढ़ी और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली से अनिल सिंह(50) पुत्र शिव मूरत सिंह और गंभीरपुर थानाक्षेत्र के मई खरगपुर गांव के निवासी शिवचंद सरोज(24) पुत्र राम अधार घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर दोनों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अनिल सिंह ने वाराणसी जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि शिवचंद गंभीर है।