फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing in front of sigra police station in varanasi

वाराणसीः सिगरा थाने के सामने मारपीट, फायरिंग के बाद फेंके बम

Sun, 13 Jan 2019 12:18 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 13 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Firing in front of sigra police station in varanasi
demo pic
वाराणसी के सिगरा थाना के सामने शनिवार की शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग की गई और तीन बम फेंके गए। धमाका सुनाई देते ही मौके पर भगदड़ मच गई और पुलिसकर्मी भाग कर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर बड़ी गैबी के अमरनाथ सोनकर की तहरीर पर निराला नगर के विश्वजीत सोनकर व आनंद पांडेय, बैंक कॉलोनी के हर्ष टोडी और पांच अज्ञात पर लूट, बलवा, धमकाने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी विश्वजीत पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।विनय ने बताया कि दोपहर दो बजे के लगभग उसे विश्वजीत सहित अन्य आरोपियों ने सोनिया क्षेत्र में मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। शाम छह बजे के लगभग वो होटल संचालक परिवार के अविनाश प्रताप सिंह के साथ सिगरा थाने शिकायत करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सिगरा थाने के सामने आरोपियों ने दोनों पर दोबारा हमला कर दिया। साथ ही, अविनाश प्रताप सिंह को लक्ष्य कर फायरिंग की गई और बम फेंके गए। पुलिस जब तक आती तब तक हमलावर भाग निकले और उसका मोबाइल छीनने के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
 

गिरे दुकानों के शटर, सहमे दुकानदार

एक-एक कर तीन धमाके हुए तो सिगरा थाना और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे और दुकानदार अनहोनी की आशंका से सहम गए। वहीं, सिगरा थाने में मौजूद इंस्पेक्टर भागते हुए बाहर निकले और डिवाइडर पार कर घटनास्थल पर पहुंचे।

काफी देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिरकार हुआ क्या है। पुलिस पहुंची तो मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई और इसके चलते सिगरा थाने के सामने सड़क पर थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed