फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire

विवाहिता की झुलसने से मौत, हत्या का मुकदमा

Thu, 04 Jul 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
fire
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापुरा इलाके में रहने वाले राहुल पटेल की पत्नी सरिता (25) की झुलसने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह कोतवाली थाने पहुंचे सरिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पति नानक देव और और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बड़ागांव के बाबतपुर निवासी मृतका की बहन नीता ने बताया कि पांच साल पहले सरिता की शादी नवापुरा निवासी राहुल पटेल से हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद से लगातार दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग की जा रहा थी। नीता ने बताया कि सरिता ने मौत से पहले उसको फ ोन पर बताया था कि ससुराल वाले उससे लड़ रहे हैं। इसके बाद उसकी बात सरिता से नहीं हुई। पासपड़ोस के लोगों से जानकारी मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे। पति राहुल ने उन्हें बताया कि सरिता ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली थी। जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता उसकी मौत हो गई। भाई अखिलेश का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पारिवारिक कलह के बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दिया। सरिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था। इस बीच कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed