{"_id":"62c090ca4540900cdd25cfcf","slug":"fire-station-to-be-built-in-ramnagar-industrial-area-phase-two-varanasi-news-vns6619738198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में बनेगा फायर स्टेशन, यूपीसीडा की बैठक में उद्यमियों की मांग पर मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में बनेगा फायर स्टेशन, यूपीसीडा की बैठक में उद्यमियों की मांग पर मिला आश्वासन
Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
सार
रामगर औद्योगिक क्षेत्र के दो पार्कों का विस्तार कर आदर्श पार्क बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और फेज टू में सड़क और नाली का विकास किया जाएगा। ये बातें शनिवार को यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने कही।
विज्ञापन
उद्यमियों के साथ बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगर औद्योगिक क्षेत्र के दो पार्कों का विस्तार कर आदर्श पार्क बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और फेज टू में सड़क और नाली का विकास किया जाएगा। ये बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने कही।
विज्ञापन
मीणा ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ बैठक की। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने फेज टू में फायर स्टेशन, फेज-वन और फेज-टू दोनों औद्योगिक क्षेत्र में नालियों को चौड़ा करने और फेज-2 के सभी पार्कों में मिट्टी डलवाने की मांग की। इसके अलावा सचिव सतीश गुप्ता ने क्षेत्र में सभागार के मरम्मत की मांग रखी।
विज्ञापन
मीणा ने फेज टू में फायर स्टेशन, दो पार्कों में मिट्टी डलवा कर मॉडल पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि बारिश के बाद दोनों औद्योगिक क्षेत्र की नाली और सीसी सड़क बनवाई जाएगी। बैठक के बाद उद्यमियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। यूपीसीडा के प्रबंधक डीके खरे, सहायक प्रबंधक पीएम सोनकर व रामप्रकाश व उद्यमियों में अमित गुप्ता, करुण पांडेय, अजय राय, भरत जोतवानी, जय प्रकाश पांडेय, श्याम केजरीवाल, त्रिभुवन सिंह उद्यमी शामिल थे।
विज्ञापन