फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in varanasi police and fire brigade control over fire

वाराणसी: पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू, थोड़ी सी देर कर सकती थी बड़ा नुकसान

Sun, 11 Apr 2021 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
fire in varanasi police and fire brigade control over fire
आग बुझाते हुए स्थानीय लोग और दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर ट्रांसपोर्ट एरिया में रविवार की सुबह आरटीसी ग्राउंड की झाड़ियों में आग लग गई। आग की आंच व धुआं से आसपास के रहने वाले लोग परेशान होने लगे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरटीसी का यह ग्राउंड लगभग एक बीघा में है। ग्राउंड के चारों तरफ मकान व गोदाम है। यहां काफी झाड़ियां उगी हुई हैं। उन झाड़ियों में किसी तरह से आग लग गई। आग लगने से आसपास धुआं फैलने लगा।

विज्ञापन


आग की गर्मी से आसपास के लोग बेचैन होने लगे। किसी ने बाल्टी से पानी फेंकना शुरू किया तो किसी ने सबमर्सिबल पंप से अपनी अपनी छतों से पानी फेंकना शुरू किया। झाड़ियों की आग बढ़ती देख लोगों ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। तब आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में ही एक पेय पदार्थ का गोदाम है। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो अधिक नुकसान हो सकता था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed