फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in Varanasi: Mobile shop caught fire, mobiles, parts and other goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

Fire in varanasi: मोबाइल शॉप में आग लगी, लाखों रुपये के मोबाइल, पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख

Sun, 22 Jan 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 22 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर चौराहा स्थित दुर्गा कॉम्पलेक्स में अवतार गुप्ता की महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप है। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात दो बजे के लगभग मोबाइल शॉप में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Fire in Varanasi: Mobile shop caught fire, mobiles, parts and other goods worth lakhs of rupees burnt to ashes
मोबाइल शॉप में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहा स्थित दुर्गा कॉम्पलेक्स में एक मोबाइल शॉप में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। पुलिस की सूचना पर आई दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह  शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन

लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर चौराहा स्थित दुर्गा कॉम्पलेक्स में अवतार गुप्ता की महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप है। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात दो बजे के लगभग मोबाइल शॉप में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे मोबाइल, पार्ट्स और अन्य सामान जल कर राख हो गए थे। प्रथमदृष्टया यही समझ में आया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मोबाइल शॉप में आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम आज फिर मौका मुआयना कर आग लगने की वजह की पड़ताल करेगी। उधर, दुकानदार अवतार गुप्ता ने कहा कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कितने का नुकसान हुआ है। सामान का मिलान करने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed