फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in Sonbhadra Heavy smoke at NTPC Rihandnagar plant fire brigade team reach

सोनभद्र: एनटीपीसी रिहंदनगर प्लांट में लगी भीषण आग, तेज धुआं उठने से मची अफरा तफरी

Tue, 17 Aug 2021 07:03 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Tue, 17 Aug 2021 07:03 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सीआईएसएफ व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
fire in Sonbhadra Heavy smoke at NTPC Rihandnagar plant fire brigade team reach
एनटीपीसी रिहंदनगर प्लांट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र स्थित एनटीपीसी रिहंदनगर परियोजना के स्टेज प्रथम की दो नंबर इकाई के ब्वायलर में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। तेज धुआं उठने से परियोजना परिसर में अफरा तफरी मच गई। सीआईएसएफ व फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से हुई क्षति के आकलन में परियोजना के अधिकारी जुटे हैं।

विज्ञापन


पांच सौ गुणे दो मेगावाट की दो नंबर इकाई के ब्वायलर के अंदर मिल एरिया से मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक फायर अलार्म बजने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते प्लांट से तेज धुंआ उठने लगा था। इसे देखकर परियोजना क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सीआईएसएफ और फायर सुरक्षा कर्मी तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए युद्धस्तर से जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच अस्पताल से दो एंबुलेंस भी मंगवाई गई। आग की घटना से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई। परियोजना से जुड़े अधिकारी क्षति के आकलन में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed